{"_id":"59d3c3544f1c1ba9538b57d0","slug":"171507050324-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने हाथी में सवार होकर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने हाथी में सवार होकर निकाली रैली
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत हाथी दिवस पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन की ओर वन्य जीव और पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों को हाथी पर बैठाया गया था।
मंगलवार को दुगड्डा में कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग की प्लेन रेंज, मैदावन और अदनाला रेंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी एलआर नाग ने कहा कि मानव और वन्यजीव संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से जनता को जागरूक किया जाना जरूरी है। आम आदमी को वन्य जीवों के प्रति दया दिखानी चाहिए। हाथियों का जीवन संकट में होने के कारण उनका संरक्षण किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर कांडानाला और कुमाल्डी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। प्लेन रेंज अधिकारी घनश्याम, अदनाला रेंज अधिकारी नवीन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अक्ष्यक्ष एसएस नेगी, प्रधान नेगणा राम सिंह नेगी आदि ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह को वन्यजीवों की सुरक्षा करने की अपील की।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र घिल्डियाल, दिवाकर घिल्डियाल के अलावा प्लेन, अदनाला और मैदावन रेंज के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।