फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बुकंडी गांव में मकान की एक दीवार गिरी

बुकंडी गांव में मकान की एक दीवार गिरी

Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुकंडी गांव में मकान की एक दीवार गिरी
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम सभा बुकंडी में सोमवार शाम को एक आवासीय मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। मकान में रघुवर दयाल के अलावा उनकी पत्नी, दो बच्चे, बहू तथा नाती नातिन रहते थे। जिस समय मकान की दीवार गिरी, उस समय घर पर कोई नही था। घर की महिलाएं खेतों में जा रखी थीं तथा बच्चे पड़ोस में खेल रहे थे। आवासीय मकान की दीवार गिरने से अब मकान के गिरने का खतरा हो गया है। इससे रघुवर दयाल अपने पड़ोस के दिनेश सिंह के मकान में रहने को मजबूर हो गए हैं। मकान की दीवार गिरने की शिकायत तहसील यमकेश्वर को दे दी गई है। बुकंडी की प्रधान मीनाक्षी देवी तथा सामाजिक कार्यकर्ता सतेश्वर प्रसाद जोशी आदि ने बताया कि रघुवर दयाल मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता है। उन्होंने सरकार से रघुवर दयाल को दैवीय आपदा के अंतर्गत मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed