{"_id":"5989edb34f1c1b6c618b49c5","slug":"171502211507-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार की आरोही के सिर सजा मिस यूपी-उतराखंड का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार की आरोही के सिर सजा मिस यूपी-उतराखंड का ताज
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। ब्लू रिकॉडर्स इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन एंड इवेंट कंपनी की ओर से आयोजित यूनीक पर्सनेलिटी यूपी एंड उत्तराखंड-2017 प्रतियोगिता में कोटद्वार की बेटी आरोही रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसने मिस यूपी एंड उत्तराखंड का ताज हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आरोही अब कलर्स चैनल के विज्ञापन में दिखाई देगी।
अमर उजाला से वार्ता में ग्राम पंचायत दुर्गापुरी के घमंडपुर गांव निवासी आरोही ने बताया कि पांच अगस्त केे उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद मेें एक होटल में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की अनेक युवक और युवतियों ने प्रतिभाग किया था। उसके पिता विरेंद्र सिंह पुलिस में एसआई हैं और माता बिमला रावत गृहिणी है। उन्हीं की प्रेरणा और सहयोग से उसने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इसमें उसकी परफॉरमेंस के आधार पर निर्णायकों ने उसे मिस यूपी एंड उत्तराखंड का ताज पहनाया। बताया कि प्रतियोगिता में विजेता बनने के बाद कंपनी से उसे दो लाख रुपये का कैश अवार्ड और कलर्स चैनल में विज्ञापन करने का मौका दिया है।
-फोटो