{"_id":"570136a74f1c1b411ec810fa","slug":"160-centers-were-again-examination-of-high-school-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 केंद्रों पर दोबारा हुई हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 केंद्रों पर दोबारा हुई हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Sun, 03 Apr 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में रविवार को एक सौ साठ केंद्रों पर हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा दोबारा हुई। बोर्ड परीक्षा के दौरान तीन मार्च को जनता इंटर कॉलेज नैनीडांडा में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा में इंटर के स्थान पर हाईस्कूल का प्रश्न पत्र खुल गया था।
विज्ञापन
सीईओ की जांच रिपोर्ट पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने जिले में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा दोबारा कराने के निर्देश दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव ने बताया कि जिले के सभी 160 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई है। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। दूसरी तरफ परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यार्थी काफी खुश दिखे। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले की अपेक्षा इस बार प्रश्नपत्र ठीक आया था।
विज्ञापन