फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बैजरों में पूर्वी नयार में बही दो छात्राएं, एक की मौत, दूसरी लापता

बैजरों में पूर्वी नयार में बही दो छात्राएं, एक की मौत, दूसरी लापता

Fri, 08 Feb 2019 10:34 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बैजरों में पूर्वी नयार में बही दो छात्राएं, एक की मौत, दूसरी लापता
accident - फोटो : amarujala
बैजरो (कोटद्वार)। बीरोंखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत बापता की दो छात्राएं स्कूल जाते समय पूर्वी नयार नदी में बह गई। एक छात्रा का शव घटनास्थल से कुछ दूरी से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है। हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ, जब दोनों छात्राएं तीन सौ मीटर दूर स्थित झूलापुल के बजाय उफनाई पूर्वी नयार नदी में लगाई गई बल्ली के सहारे नदी पार कर रही थी। यकायक पैर फिसलने से दोनों नदी के बहाव में जा गिरी। दो छात्राओं के नदी में डूबने की खबर से क्षेत्र में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी तट पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए, लेकिन शाम तक दूसरी छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। थलीसैंण के एसडीएम योगेश मेहरा, पुलिस और राजस्व कर्मी मौके पर जमे हुए हैं। प्रशासन की ओर से ऋषिकेश से एसडीआरएफ की गोताखोर टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार सुबह बापता गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा अमीषा (14) पुत्री दिनेश रावत और कक्षा छह की छात्रा नेहा (11) पुत्री शिशुपाल सिंह रावत अन्य छात्राओं के साथ गांव से अपने विद्यालय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिंवई के लिए निकली। दोनों छात्राओं ने शॉर्टकट रास्ता लिया और उफनती पूर्वी नयार नदी में रखी गई बल्ली (जुगाड़ पुल) के सहारे जाने लगी। दोनों ने एक दूसरे को पकड़ रखा था। रात भर हुई बारिश से बल्ली में चिकनाई हो गई, जिससे उनका पैर फिसल गया और वे नदी में जा गिरी। देखते ही देखते वे नदी के बहाव में समा गई। प्रत्यक्षदर्शी शिक्षक शिवदर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें बल्ली पुल से जाने के लिए उन्होंने भी मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी और हादसा हो गया। ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर नदी से एक छात्रा अमीषा को निकाला और बीरोंखाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी छात्रा की तलाश की जा रही है। घटना पर बीरोंखाल की प्रमुख कविता पोखरियाल समेत जनप्रतिनिधियों ने दुख जताया है। उन्होंने इस तरह की घटना के लिए शासन और प्रशासन की अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed