{"_id":"5c5869f9bdec227370400821","slug":"151549298169-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां जागरूक होंगी तभी बनेगी अपराजिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां जागरूक होंगी तभी बनेगी अपराजिता
विज्ञापन
aprajita
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कण्वघाटी/कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल महाअभियान के तहत भाबर के एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और महिलाओं के उत्थान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही आसपास के माहौल पर नजर रखने की जरूरत पर बल दिया गया। पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। वक्ताओं ने कहा कि छात्राएं जागरूक होंगी, तभी वह निर्भीकता से किसी भी परेशानी का सामना कर सकती हैं। जागरूक और सतर्क रहकर ही बेटियां अपराजिता बन सकती हैं।
सोमवार को एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता में आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कलालघाटी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने छात्राओं को जागरूक होकर आगे बढ़ने और सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने साथ घटित घटनाओं को सबसे पहले अपने परिजनों को बताना चाहिए। उन्होंने कोतवाली, पुलिस चौकी और महिला हेल्प लाइन के नंबर भी छात्राओं को बताए। कहा कि छात्राएं अपनी बात कहने में असहजता महसूस करती हैं तो वह पुलिस द्वारा विद्यालय में लगाए गए ड्रॉप बॉक्स में अपनी परेशानी व शिकायत लिखकर डाल सकती हैं। शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विद्यालय की संचालिका अनुराधा नैथानी शर्मा ने अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अपराजिता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्रा को स्कूल आने-जाने में असामाजिक तत्वों से कोई परेशानी होती है तो वह ऐसे मामलों को छिपाए नहीं, बल्कि डटकर उनका मुकाबला करे और विद्यालय प्रबंधन और पुलिस को अपनी परेशानी बताए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्राओं की पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने कहा कि छात्राओं को न केवल खुद जागरूक और सजग रहना है, बल्कि अपने आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करना होगा। उन्होेंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, वह सुरक्षित नहीं रहेंगी तो पूरा समाज असुरक्षित रहेगा। इस मौके पर मोहनी काराकोटी, शालिनी भारद्वाज, नत्थी सिंह, कांस्टेबल रणजीत भंडारी, भगवान सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
गोष्ठी में बोलीं छात्राएं
-अमर उजाला का अपराजिता महाअभियान महिलाओं की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगा।
- दीक्षा, कक्षा-12
-अमर उजाला के अपराजिता महाअभियान कार्यक्रम से कानून की जानकारी मिली है, जिससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।
निहारिका, कक्षा-12
-बालिकाओं को अपनी शिक्षा के साथ ही सुरक्षा को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। गोष्ठी से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
-रागिनी, कक्षा-12
अपराजिता गोष्ठी छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगी। पुलिस प्रशासन और प्रबंधन की ओर से इसमें महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
- श्रद्धा जोशी, कक्षा-12
-फोटो