{"_id":"5b940471867a557ebd686e4d","slug":"151536427121-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाम राइफल के हवलदार को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाम राइफल के हवलदार को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। ग्राम सीला दुंदराकोटी निवासी आसाम राइफल्स के हवलदार धर्मपाल सिंह (51) की शनिवार को पैतृक श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस मौके पर गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन से पहुंची सैन्य टुकड़ी ने हवा में तीन राउंड गोलियां दागकर जवान को अंतिम सलामी दी। धर्मपाल सिंह का शव लेकर नागालैंड से आसाम राइफल्स की टीम यहां पहुंची थी।
आसाम राइफल्स के नायब सूबेदार योगेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हवलदार धर्मपाल सिंह का छह सितंबर की सुबह तीन बजे नागालैंड के ओखा में हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। वह अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और तीन बेटे छोड़ गए हैं। जवान के अंतिम संस्कार में तहसीलदार चौबट्टाखाल केसी पंत, पर्यटन मंत्री के पीआरओ राय सिंह नेगी, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के एकेश्वर प्रतिनिधि चंदन सिंह, विधायक प्रतिनिधि मुकेश कंडारी, नीरज पांथरी, नरेंद्र डंडरियाल, सोबन सिंह रावत, देवेंद्र भट्ट, राजपाल रावत, कुलदीप रावत, संजय सजवाण व विजेंद्र हेमदान मौजूद थे। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर सुधा नेगी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
-फोटो