फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन में फेल: प्रीतम पंवार

प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन में फेल: प्रीतम पंवार

Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन में फेल: प्रीतम पंवार

विज्ञापन

कोटद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीमत सिंह पंवार ने सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों का हाल जाना। उन्होंने लोगों को कांग्रेस की ओर से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पर आपदा राहत कार्यों में पूरी तरह से फेल होने का आरोप लगाया। कहा कि तीन अगस्त को आई आपदा के बाद सरकार आपदा पर त्वरित कार्रवाई करती तो लोगों को अपना घरबार नहीं छोड़ना पड़ता। सरकार के अधिकारियों की सुस्ती के कारण लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। कहा कि कोटद्वार में आपदा को आए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक लोगों को आपदा राहत देना तो छोड़ सरकार के अधिकारी चिह्नित तक नहीं कर पाए हैं। सड़कों पर जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हुए हैं। लोग खुद ही अपनी सफाई में लगे हुए हैं। प्रशासन की ओर से उनकी सफाई करने में किसी प्रकार की मदद नहीं की जा रही है। उन्हें खुद ही मलाबा साफ करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों को मुआवजे के रूप में दिया जा रही धनराशि को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। कहा कि लोगों के घर का सारा सामान खराब हो गाया है। ऐसे में सरकार को पहले लोगों के नुकसान का आंकलन करना चाहिए उसके बाद ही मुआवजा के नियमों में बदलावा लाकर राहत देनी चाहिए। उन्होंने सरकार से आपदा में मृतकों के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधाकय शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जगमोहन नेगी, जसवीर राणा, प्रवेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed