{"_id":"5be9b19fbdec2269b5183dc2","slug":"141542042015-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील कर्णवाल और सुरेंद्र गोयल डीसीडीएफ के संचालक निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील कर्णवाल और सुरेंद्र गोयल डीसीडीएफ के संचालक निर्वाचित
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ लिमिटेड के चुनाव पैक्स समिति वार्ड में सुनील कर्णवाल और सुरेंद्र कुमार गोयल व्यक्तिगत सदस्य के रूप में चुने गए, जबकि तीन वार्डों और तीन विशेष समितियों पर छह लोगों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
सोमवार को निर्वाचन अधिकारी लोनिवि पाबौ के सहायक अभियंता सीताराम डोभाल और सचिव राजकुमार की देखरेख में चुनाव हुए। वार्ड नंबर-एक कोटद्वार अनुसूचित जाति सीट पर वीरेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 12 व महिला सामान्य सीट पर शांति देवी ने सर्वाधिक 13 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वार्ड नंबर-दो थलीसैंण में एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि दूसरे में वीरेंद्र सिंह ने 13 मत प्राप्त किए। वार्ड नंबर-तीन लैंसडौंन में गजेंद्र प्रसाद ने 20 और सुनील कुमार ने 20 मत हासिल कर जीत दर्ज की। इसके अलावा थलीसैंण वार्ड महिला आरक्षित सीट पर अनीता बिष्ट, पौड़ी/श्रीनगर सामान्य सीट पर रणवीर सिंह और ओम प्रकाश, अन्य विशेष समिति में गुमान थापा, तारा सिंह और रवींद्र सिंह का निर्विरोध चयन हुआ।