{"_id":"5aa560304f1c1bc1758b4e16","slug":"141520787504-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की रीढ़ और दर्पण है महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की रीढ़ और दर्पण है महिलाएं
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। धाद संस्था की धुमाकोट शाखा ने महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने कार्यक्रम में महिलाओं को समाज की रीढ़ बताते हुए उन्हें शिक्षित कर आगे बढ़ाने की अपील की।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुटीड़ा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मधु बिष्ट, प्रभा बिष्ट, ग्राम प्रधान अनीता देवी व धुमाकोट धाद शाखा की महिला अध्यक्ष महेश्वरी देवी ने संयुक्त रूप से किया। मधु बिष्ट ने कहा कि महिला मानव समाज का दर्पण और रीढ़ होती है। प्राचीनकाल से ही महिलाओं को ऊंचा स्थान मिलता रहा है। महिलाएं वर्तमान में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनके उत्थान के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। महिला मंगल दल खुटीड़ा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साहित्यकार लोकेश नवानी, महेंद्र ध्यानी व संगीता ध्यानी ने जनजागरण गीतों के माध्यम लोगों को समाज में महिलाओं को आगे लाने के लिए जागरूक किया। साथ ही लिंगभेद व कन्या भ्रूण हत्या आदि को समाज के लिए खतरा बताते हुए कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सीमा ध्यानी, गबर सिंह बिष्ट, महेंद्र ध्यानी, प्रेम सिंह रावत, चंद्रमोहन ध्यानी, संगीता ध्यानी, मनोज खर्कवाल, प्रदीप ध्यानी, हरमोहन सिंह, गिरीश ध्यानी, विनोद सिंह व मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।