{"_id":"5a4d09164f1c1b35198b49a6","slug":"141514998038-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमेश गौड़ के मेरा गढ़देशा रे.. गाने ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमेश गौड़ के मेरा गढ़देशा रे.. गाने ने यू-ट्यूब पर मचाई धूम
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भाबर के युवा सोमेश गौड़ का गाना मेरा गढ़देश... इन दिनों यू-टयूब पर छाया हुआ है। सोमेश का यह गीत और वीडियो में दिखाए गए दिल को छू देने वाले दृश्यों के लिए वह युवाओं की जुबान पर चढ़ गया है।
कलालघाटी निवासी पूरन चंद्र गौड़ और सुधा गौड़ के होनहार बेटे सोमेश का अर्बन पहाड़ी नाम का यू ट्यूब चैनल है। इस पर उसने इस गाने को गाते हुए गढ़वाल की वादियों को फिल्माकर चैनल पर अपलोड किया है। सोमेश ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के पुराने गाने जौ जस देई, दैणू ह्वै जैई...को कवर सांग के रूप में अलग संगीत के साथ नए अंदाज में प्रस्तुत कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
अमर उजाला में बातचीत में अर्बन पहाड़ी के फाउंडर सोमेश ने बताया कि उसे अपनी लोक संस्कृति से बेहद लगाव है। बताया कि गाने में स्थानीय लोगों का देवभूमि के प्रति जो प्यार है, उसे खूबसूरती से गाया और फिल्माया गया है। गाने की शूटिंग लैंसडौन की खूबसूरत वादियों में की गई है। उनकी अर्बन पहाड़ी के गाने मेरा गढ़ देश... को अब तक हजारों लोग यूट्यूब और फेसबुक पर पसंद कर चुके हैैं। यू-ट्यूब पर अर्बन पहाड़ी चैनल पर जाकर मेरा गढ़ देश गाने को सुना जा सकता है।
विज्ञापन
-फोटो