{"_id":"59eccfec4f1c1b71548b8762","slug":"141508691948-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर गांव में फिर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर गांव में फिर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सनेह पट्टी की ग्राम पंचायत लालपानी के रामपुर गांव में शनिवार तड़के गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद शनिवार रात को एक बार फिर खेत में गुलदार दिखने से ग्रामीण दहशत में रहे। शनिवार की रात लोगों ने खौफ के साए में खुद को घरों में कैद कर बिताई।
शनिवार तड़के गाय के पीछे गई महिला माया देवी को खेत में गुलदार ने मार दिया था। तभी से गांव में गुलदार की दहशत है। वन विभाग ने खेत में पिंजरा भी लगाया है, लेकिन उसमें गुलदार नहीं फंसा। कर्नल बलवंत सिंह नेगी (सेनि.) ने बताया कि रात को घटना के स्थान पर एक बार फिर गुलदार आया था। उसने पिंजरे की घास हटाई, लेकिन पिंजरे के अंदर नहीं गया। अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रात को खेत में गुलदार की आंखें चमक रहीं थी। उन्होंने डर के मारे घर के अंदर के दरवाजे खिड़की बंद रखने में ही भलाई समझी।
समाजसेवी महानंद ध्यानी, मोहन सिंह रावत ने बताया कि गुलदार की गांव में दहशत बनी हुई है। सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं, ऐसे में लोग बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घबरा रहे हैं। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए शनिवार को ही गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। अब उसे ट्रेस करने के लिए तीन कैमरे लगा दिए गए हैं, पिंजरे की लोकेशन भी बदल दी गई है। गुलदार के पंजों के निशान लेने के लिए पिंजरे के पास रेत बिछाई गई है। रेंज अधिकारी ने बताया की गुलदार के हमले में मारी गई महिला के परिजनों को शेष ढाई लाख रुपये के मुआवजे का चेक जल्द दे दिया जाएगा।
परिजनों को नौकरी देने की मांग
कोटद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने गुलदार के हमले में महिला की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतका के परिवार के एक सदस्य कोे नौकरी देने और गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल मारने की मांग की।- फोटो-