फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बलूनी स्कूल के समर कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बलूनी स्कूल के समर कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 24 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बलूनी स्कूल के समर कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित समर कैंप के समापन पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने कैंप के दौरान सीखी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। सात दिवसीय कैंप में बच्चों ने नॉन फायर कुकिंग, मेहंदी, डांस, थियेटर, पेंटिंग, स्केटिंग, योग व ताइक्वांडो आदि खेलों के अंतर्गत इनडोर व आउटडोर गेम्स का प्रशिक्षण लिया। अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बलूनी क्लासेस की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोटाढांक तल्ला स्थित समर कैंप के समापन समारोह का बलूनी ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन डा. नवीन बलूनी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समर कैंप से बच्चों की प्रतिभा को तराशने का कार्य किया जाता है। समापन पर बच्चों ने गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी और हरियाणवी लोकनृत्य के अलावा हिंदी गानों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। योग प्रशिक्षक अमित सजवाण ने बच्चों को योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बलूनी ग्रुप आफ एजूकेशन के चेयरमैन डा. नवीन बलूनी, मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, बलूनी क्लासेस की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज व रोशन भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो

बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
बलूनी पब्लिक स्कूल में चलाया नशा मुक्ति अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। उत्तराखंड पुलिस की ओर से आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत बलूनी पब्लिक स्कूल और बलूनी क्लासेस के बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। बच्चों ने नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संकल्प लिया।

बृहस्पतिवार को बलूनी क्लासेस में आयोजित कार्यशाला में सीओ जेआर जोशी ने कहा कि नशा इंसान का जीवन खराब कर देता है। नशा कारोबारी सबसे पहले युवाओं को नशे का शिकार बनाते हैं। इससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। बच्चों को नशे से दूर रहकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, जिससे वे भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावक मोबाइल फोन पर इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने बच्चों पर ध्यान देने की फुर्सत तक नहीं मिलती। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय थपलियाल आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed