{"_id":"598b2e374f1c1b40768b45bf","slug":"131502293559-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तैनाती के लिए छात्र-छात्राओं ने किया राजमार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की तैनाती के लिए छात्र-छात्राओं ने किया राजमार्ग जाम
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। राजकीय इंटर कालेज बैजरो मेें लंबे समय से चल रहे शिक्षकों के खाली पदों के कारण चौपट हो रही शिक्षा व्यवस्था से नाराज विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने टिहरी-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने सरकार से विद्यालय में शीघ्र शिक्षकों की तैनाती किए जाने की मांग की।
बुधवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत के नेतृत्व में विद्यालय के अभिभावक और छात्र-छात्राएं विद्यालय से जुलूस के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-121 टिहरी-मुरादाबाद पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नरेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने सरकार पर विद्यालय में शिक्षा ले रहे 300 छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि एक ओर जहां पर्वर्तीय क्षेत्रों में सरकार की गलत नीतियों के कारण विद्यालय खाली हो रहे हैं। वहीं उक्त विद्यालय में 300 से अधिक छात्र छात्राऐं अध्ययनरत हैं। लेकिन, बावजूद इसके सरकार विद्यालय की उपेक्षा कर रही है। विगत पांच सालों में शिक्षा विभाग ने अध्यापकों के तबादले तो किए, लेकिन उनके स्थान पर शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई। वर्तमान में आलम यह है कि विद्यालय मे हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी सहित आठ से अधिक अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। बार बार शिकायत करने के बाद भी सरकार विद्यालय के प्रति लापरवाह बनी हुई है। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, सुरेश सिंह, मोहन सिंह के अलावा बाजार के अनेक व्यापारी और अभिभावक मौजूद थे।