{"_id":"5cb2102cbdec2213f9330966","slug":"121555173420-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतरे का लिया कर्ज नहीं चुकाने से परेशान पत्नी ने पंखे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतरे का लिया कर्ज नहीं चुकाने से परेशान पत्नी ने पंखे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सिमलचौड़ वार्ड में कर्ज के बोझ तले दबी एक महिला ने शनिवार को अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि महिला का पति कमेटी से कर्ज लेकर दो माह से घर से लापता हो गया। इसके चलते वह कर्ज चुकाने को लेकर बन रहे दबाव नहीं झेल पाई।
एसआई रचना ने बताया कि सिमलचौड़ निवासी पूजा देेवी (39) अपने पत्नी प्रमोद कुमार के साथ रहती थी। उसका पति पिछले दो महीने से लापता चल रहा है। शुक्रवार रात को अन्य दिनों की भांति खाना खाने के बाद पूजा अपनी चार बेटी और दो बेटों के साथ कमरे में सोने के लिए चली गई थी। सुबह करीब चार बजे बच्चों ने मां तो तलाशा तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। उन्होंने कमरे की लाइट जलाई। लाइट जलाते ही बच्चों के होश उड़ गए। बेड के ऊपर पंखे पर उनकी मां गले पर फंदे के सहारे लटक रही थी। रोते बिलखते बच्चों ने इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
एसआई ने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि महिला का पति पिछले दो महीने से नौकरी करने के नाम पर घर से लापता है। कहा कि वह कमेटी डालता था और उसने कमेटी से काफी कर्जा उठाया था। आय का स्रोत नहीं होने के कारण पूजा पति द्वारा लिए गए कर्जे को चुकाने में असमर्थ थी। बीती रात गले में साड़ी का फंदा लगाते हुए उसने पंखेे के कुंडे पर लटककर जान दे दी।