फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया आचार संहिता का उलंघन, नोटिस जारी-compat

वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया आचार संहिता का उलंघन, नोटिस जारी-compat

Sun, 24 Mar 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया आचार संहिता का उलंघन, नोटिस जारी-compat
कोटद्वार। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है। आयोग ने कोटद्वार में आयोजित एक होली मिलन कार्यक्रम के वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। इसमें सहायक रिटर्निंग अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने वन मंत्री को जारी नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोटद्वार में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया था। वायरल हुए व्हाट्सअप वीडियो का संज्ञान लेते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि होली मिलन कार्यक्रम के इस खर्च को क्यों न पार्टी और प्रत्याशी के खर्च में जोड़ दिया जाए। एआरओ सिंह ने बताया कि शनिवार को यह वायरल वीडियो उन्हें प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed