{"_id":"5c97b214bdec22140559b038","slug":"121553445396-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सड़कों पर निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सड़कों पर निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन
police
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन/दुगड्डा। लैंसडौन और यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए लैंसडौन, दुगड्डा पुलिस और चुनाव ड्यूटी पर पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने लैंसडौन और दुगड्डा नगर में फ्लैग मार्च निकाला।
रविवार को लैंसडौन कोतवाली पुलिस के निरीक्षक एसएन गैरोला के नेतृत्व में लैंसडौन की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा कर्मियों ने लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाने और लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया। इस अवसर पर कोतवाली निरीक्षक ने कहा कि लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। मतदान के दिन संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। चुनाव में कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने लोगों से मतदान के दिन शांतिपूर्वक तरीके से लाइन पर लगकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर युद्धवीर सिंह व कोतवाली उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह चौहान सहित कई जवान शामिल हुए।
दुगड्डा में सीओ जेआर जोशी के नेतृत्व में दुगड्डा पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। एसएसआई प्रदीप नेगी, दुगड्डा चौकी प्रभारी एसआई ओमप्रकाश के साथ पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने दुगड्डा से सभी वार्डों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने लोगों से 11 अप्रैल को शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
-फोटो