फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डबल इंजन की सरकार को निकाय चुनाव में सबक खिसाएगी जनता: रावत 15-06-42

डबल इंजन की सरकार को निकाय चुनाव में सबक खिसाएगी जनता: रावत 15-06-42

Wed, 07 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार को निकाय चुनाव में सबक खिसाएगी जनता: रावत 15-06-42
कोटद्वार/यमकेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की 81वीं जयंती मनाई। उन्होंने स्व. नेगी के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गढ़वाल टाकीज स्थित स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में दर्जनों कांग्रेसी पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में एकत्र हुए। स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन दी गई। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी बहुआयामी प्रतिभा का धनी थे। स्व. नेगी ने पर्वतीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ठोस योजनाओं को धरातल पर उतारा। पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस कृतसंकल्प है। इस दौरान नगर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, कुंवर सिंह गुसाईं, गोपाल काला, चंद्रमोहन सिंह रावत, शकील अहमद सलमानी, विनोद डबराल, सुखवीर रावत, अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय माहेश्वरी, कुंवर सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति, शहनाज शम्सी, कमला शाह, लता शाह, धीरेंद्र सिंह नेगी, गुड्डू चौहान, गोपाल काला, धीरेेंद्र सिंह नेगी, अंकुर भंडारी, हरी बिष्ट, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, विजेंद्र चौधरी, रमेश खंतवाल, सूरज कांति, बृजपाल सिंह, राकेश मित्तल, दर्शन सिंह रावत, बीडी नवानी, गौरव चौधरी, नरेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन सिंह, मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विजेन्द्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम कांडी में बुधवार को पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांडी गांव स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी का पैतृक गांव है। स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी विकास एवं विचार मंच के नेतृत्व में सुबह 11 बजे स्व. चंद्रमोहन सिहं नेगी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर कांडी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। महिला मंगल दल कांडी की महिलाओं ने भजन कीर्तन किए गए। स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी विकास एवं विचार मंच के अध्यक्ष मनेंद्र सिंह नेगी ने चंद्रमोहन सिंह नेगी द्वारा उत्तराखंड क्षेत्र के किए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख यमकेश्वर कृष्णा नेगी, ग्राम प्रधान कांडी राधा देवी, महिला मंगल दल कांडी अध्यक्ष सुधा देवी, लक्ष्मी देवी, रामसहाय सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, धीर सिंह नेगी, कल्याण सिह नेगी, हरगोविंद सिंह नेगी, नीरज पयाल शामिल थे। मंच का संचालन अखिलेश बडोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed