फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जंगलों को आग से बचाने का आह्वान

जंगलों को आग से बचाने का आह्वान

Wed, 07 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जंगलों को आग से बचाने का आह्वान
कोटद्वार। कोटद्वार रेंज की गुलरझाला में बुधवार को अग्नि सुरक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने जंगलों को आग से बचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रेंज आफिसर सत्यप्रकाश कंडवाल ने ग्रामीणों से जंगलों को आग से सुरक्षित रखने के लिए सहयोग देने की अपील की। रेंज आफिसर ने कहा कि वनों में आग लगने से पेड़ पौधे ही खत्म नहीं होती हैं, बल्कि जंगली जानवर भी मर जाते हैं। भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है और मवेशियों के लिए चारा का संकट भी खड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि जंगल में कहीं भी आग लगने की जानकारी मिलने पर वन विभाग को तत्काल सूचना दें, ताकि आग को फैलने से बचाया जा सके। सतविंदर सिंह उप राजिक, विमल प्रसाद शुक्ला, मुन्नी देवी, माहेश्वरी केष्टवाल, गीता धुलिया, सुनीता बिंजोला, मनमोहन रावत ने भी जंगलों को आग से बचाने क आह्वान किया।

मटियाली रेंज में भी वन ग्राम पंचायत अमोली और भेड़ गांव की संयुक्त गोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सजमा बेगम और सरपंच कुतुबद्दीन ने की। वन क्षेत्राधिकारी आरसी पंत ने गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए जंगलों में आग लगने की घटनाओं, उनकी रोकथाम और उससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी। वन पंचायत कांडा में भी गोष्ठी हुई। नीरज कंडवाल की अध्यक्षता में जंगलों को आग से बचाने की जानकारी दी गई। इस दौरान मटियाली के रेंजर आरपी पंत, कमलेश रतूड़ी, राधा बल्लभ उनियाल, गोकुल गुसांई, गौरव गौड़, ताहिर अली, साधना देवी, हयात सिंह भंडारी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed