{"_id":"59d3c1784f1c1bc1538b592e","slug":"121507049848-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में अनियमितता की जांच नहीं होने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में अनियमितता की जांच नहीं होने पर भड़के ग्रामीण
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच कराने, संडे मार्केट को बंद कराने सहित तीन मांगों के समर्थन में सिमलचौड़ गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को उपप्रधान चांद कुमार के नेतृत्व में सिमलचौड़ के ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर गांव के उपप्रधान चांद कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सिमलचौड़ में तीन वर्षों से विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। विकास कार्यों की जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जुलाई में तहसील में प्रदर्शन किया था और डीएम को ज्ञापन भेजा था। उसके बाद जिला प्रशासन द्वारा विकास खंड को जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन, निर्देेश के बाद भी आज तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई है। इसके कारण ग्रामीणों में रोष है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत लगने वाले संडे बाजार के चलते मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहता है, जिससे सड़क पर दुर्घटना और गंदगी का अंबार लगा रहता है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों में जांच के लिए बीडीओ को निर्देश देने की मांग की। इस अवसर पर प्रकाश सैनी, भारत सिंह, यादराम, सुभद्रा देवी, बिमला कंडारी, बबीता भंडारी, शाकंबरी देेवी, गोदांबरी देवी, मधु देवी, यशोदा देवी, सोनम काला, शमी डंगवाल, हेमलता कोटनाला व सुशील कुमार आदि मौजूद थे।