{"_id":"5b02ff664f1c1b1b5e8b625c","slug":"11526923110-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेज पोखरी अजमीर ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कालेज पोखरी अजमीर ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
Updated Mon, 21 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक के जनता इंटर कालेज पोखरी अजमीर का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव का क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने शुभारंभ किया। उन्होंने सात लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक ने विद्यालय में तीन लाख रुपये की लागत से प्रोजेक्टर लगवाने समेत अन्य शिक्षण सामग्री देने की घोषणा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में ओएनजीसी के अधिकारी ललित मोहन लखेड़ा ने ओएनजीसी के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सहयोग और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट और रसोई गैस से वंचित परिवारों को गैस कनेक्शन वितरण कराने जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विद्यालय के बच्चों ने गढ़वाली लोक संस्कृति और देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एमएल भारती ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद कुकरेती, रमेश गौड़ व भाजपा मंडल अध्यक्ष चंडी प्रसाद कुकरेती आदि मौजूद थे।
-फोटो