{"_id":"5a6377324f1c1b76268b5525","slug":"111516468018-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश जारी होने तक जारी रखेंगे धरना-प्इरदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश जारी होने तक जारी रखेंगे धरना-प्इरदर्शन
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। इंटरकालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को 81वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उत्तराखंड सरकार प्रांतीयकरण का शासनादेश जारी नहीं कर देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शुक्रवार को इंटरकालेज कांडाखाल संघर्ष समिति की ओर से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता यमकेश्वर के पंचूर निवासी आनंद सिंह बिष्ट का नागरिक अभिनंदन किया और उनसे भी विद्यालय के प्रांतीयकरण में सहयोग मांगा।
पूर्व सैनिक और इंटरकालेज संघर्ष समिति के संयोजक सत्य प्रसाद कंडवाल ने यहां पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आनंद सिंह बिष्ट ने प्रांतीयकरण की मांग को जायज ठहराया। कहा कि थलनदी मेले में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रांतीयकरण का भरोसा दिलाया है। समिति के संरक्षक सिद्धानंद भट्ट, अध्यक्ष रतन कंडवाल ने कहा कि शासनादेश तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद कंडवाल, मदनमोहन कंडवाल, हर्षदेव नैथानी, विद्यादत्त भट्ट, कमल तोमर, सोहन तोमर, शेखरानंद, भारत भूषण, मो. इब्राहिम, मानसिंह, हीरा सिंह रावत, पूर्व प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, विनीत कंडवाल, महावीर प्रसाद भट्ट समेत कई लोग मौजूद थे।