फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   घरों के अंदर भरा है मलबा, कीटनाशक का छिड़काव सड़कों पर

घरों के अंदर भरा है मलबा, कीटनाशक का छिड़काव सड़कों पर

Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
घरों के अंदर भरा है मलबा, कीटनाशक का छिड़काव सड़कों पर

विज्ञापन

कोटद्वार। ग्राम पंचायत काशीरामपुर मल्ला में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। पिछले तीन दिन से घरों के अंदर भरे मलबे में अब दुर्गंध आने लगी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को प्रशासन की ओर से कीटनाशकों का छिड़काव की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन विभाग सड़क के किनारे कीटनाशक पाउडर का छिड़काव कर खानापूर्ति कर रहा है। घरों के अंदर कीटनाशक छिड़काव नहीं होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
तीन अगस्त की रात और पांच अगस्त के तड़के आई बाढ़ के चलते काशीरामपुर तल्ला में करीब 70 घरों में बरसाती पानी के साथ मलबा भर गया था, लेकिन न तो लोगों को मलबा हटाने में प्रशासन की ओर से मदद मिल रही है और न ही बीमारी को रोकने का उपाय। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को बीमारी से बचाने और आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मलबे से होने वाली बीमारी को रोकने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विभाग कीटनाशक के नाम पर सड़क के किनारे नालियों में जमा मलबे पर डीटीटी पाउडर छिड़कर चलता बना।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनीता देेवी व समाज सेवी शशिकांत ने स्वास्थ्य विभाग पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि काशीरामपुुर मल्ला में अभी तक मलबा भरा हुआ है। ऐसे में विभाग मात्र सड़कों पर पाउडर का छिड़काव कर खानापूर्ति कर रहा है। विभाग को क्षेत्र में बीमारी फैलने से बचाने के लिए घरों के अंदर जमा मलबे पर भी कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार तहसीलदार सीएस रावत ने बताया कि कीटनाशक छिड़काव की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। मामला गंभीर है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों से पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed