{"_id":"5be9b18ebdec221a020c5c26","slug":"101542041998-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब परोसने वाले होटलों-दुकानों को करें सील: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब परोसने वाले होटलों-दुकानों को करें सील: एसएसपी
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम चुनाव को लेकर एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने कोटद्वार कोतवाली में पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को चुनाव की दृष्टि से अलर्ट रहने पर जोर दिया।
एसएसपी ने कहा कि चुनाव में शराब का बोलबाला रहता है, ऐसे में अवैध शराब को लेकर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने शराब पर अंकुश लगाने के लिए शराब परोसे जाने वाले होटलों और दुकानों को सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 12 चोरियों में से मात्र सात का खुलासा किया गया है। पुलिस अगर लापरवाह हो जाती है तभी अपराधी सक्रिय होते हैं। उन्होंने चोरियों का शीघ्र खुलासा करने और सर्दियों में अपराधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ जोधराम जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, एसएसआई राकेंद्र कठैत समेत कई अधिकारी मौजूद थे।