फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   हनुमान जयंती पर श्री सिद्धबली बाबा के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

हनुमान जयंती पर श्री सिद्धबली बाबा के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 31 Mar 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर श्री सिद्धबली बाबा के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
कोटद्वार। हनुमान जयंती पर कोटद्वार के श्री सिद्धबली बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम लगा रहा। श्रद्धालुओं ने लाइन पर लगकर बाबा के दर्शन किए और जीवन की खुशहाली के लिए कामना की।
शनिवार को तड़के हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सिद्धबली बाबा की पूजा अर्चना की गई। श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में सुबह छह बजे से कोटद्वार-भाबर, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के विभिन्न शहरों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। लोगों ने मंदिर में मन्नतें मांगीं। मंदिर के वेद पाठियों ने श्रद्धालुओं पर बाबा का तिलक लगाया, और उन्हें प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड और हनुमानजी के भजनों का आयोजन किया। इसमें देर शाम तक लोग हनुमानजी के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाने के लिए पहुंचे सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी ने बताया कि हनुमान जयंती पर सिद्धबाबा के दर्शन करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग मन्नतें मांगते हैं। लोगों का कहना है कि उनकी मन्नतें पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed