फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पांच दिनों बाद बुझी आग, जहरीले धुएं से परेशानी बरकरार

पांच दिनों बाद बुझी आग, जहरीले धुएं से परेशानी बरकरार

Sun, 26 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
पांच दिनों बाद बुझी आग, जहरीले धुएं से परेशानी बरकरार
कोटद्वारा। नगर पालिका ने ट्रंचिंग ग्राउंड में पिछले पांच दिन से धधक रही आग को फायर ब्रिगेड बुलाकर बुझा दिया, लेकिन अभी तक कूड़े से उठते धुएं पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसके कारण स्थिति खतरनाक बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने ‘पांच दिन से धधक रहा ट्रंचिंग ग्राउंड, परेशानी’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका हरकत में आई और उसने फायर ब्रिगेड और कर्मचारियों को लगाकर आग को बुझा दिया, लेकिन कूड़े में गहराई तक पहुंच चुकी आग के चलते निकल रहे जहरीले धुएं पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसके कारण लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक एमपीएस रावत, महानंद ध्यानी, मोहन सिंह रावत ने नगर पालिका पर आग बुझाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने तत्काल धुएं पर काबू नहीं पाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम राकेश तिवारी ने मामले को गंभीर बताते हुए बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। आग और धुएं पर काबू पाने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed