फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   jairam ramesh announces 340 crore package for uttarakhand

उत्तराखंड की मदद के लिए बढ़े कई हाथ

Fri, 21 Jun 2013 12:17 AM IST
देहरादून/नई दिल्ली/एजेंसी
देहरादून/नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 21 Jun 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
jairam ramesh announces 340 crore package for uttarakhand

कुदरती आपदा से जूझ रहे उत्तराखंड की मदद के लिए कई हाथ बढ़े हैं। इसमें केंद्र, राज्य सरकारें और कॉरपोरेट घराने शामिल हैं।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने बाढ़ आपदा से जूझ रहे उत्तराखंड को अलग से 340 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिए जाने की घोषणा की।

वहीं उड़ीसा सरकार ने पांच करोड़ रुपये, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 1 करोड़ रुपये, भाजपा सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने 50 लाख रुपये और बिहार सरकार ने 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की तबाही पर संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम रमेश ने यह राशि सैलाब में बुरी तरह तबाह हो चुके राज्य के गांवों की सड़कों के निर्माण के लिए दी है। आपदा को देखते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय उत्तराखंड को विशेष सहायता देने पर भी कार्य कर रहा है। जिसमें मंत्रालय अपनी इंदिरा आवास योजना के तहत यहां के गांवों के घरों का निर्माण करेगा।

रमेश ने कहा कि आपदा से नष्ट हुई सड़कें और पुलों को 18 महीने में फिर से तैयार कर लिया जाएगा। 340 करोड़ रुपये की मदद से 82 सड़कें और 27 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल दूरी 664 किलोमीटर है।

उल्लेखनीय है कि इसी साल फरवरी में मंत्रालय ने उत्तराखंड को 1140 किलोमीटर लंबी 118 सड़कों तथा 8 पुलों के लिए 472 करोड़ रुपये दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed