फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   inquiry number missing from ration card

खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों से मिटाए ‘शिकायती नंबर’

Wed, 16 Mar 2016 02:10 PM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह / अमर उजाला, देहरादून
महेश्वर प्रसाद सिंह / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Mar 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
inquiry number missing from ration card
जांच नंबर - फोटो : demo pic

आम जनता की समस्याओं से खाद्य आपूर्ति विभाग किस कदर पीछा छुड़ाता है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विभाग ने लोगों की समस्याओं को सुनने को कार्डों पर जारी किए जाने वाले मोबाइल नंबर को ही गायब कर दिया। 

विज्ञापन


इसकी वजह से लोगों को छोटी छोटी बातों को लेकर विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ने रहे है। उपभोक्ताओं ने विभाग से कार्डों पर टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग की है। इन दिनों राष्ट्रीय और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड बनाए जाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


कालाबाजारी को रोकने को आपूर्ति विभाग कार्ड से लेकर गोदाम और कोटेदारों की दुकानों को आनलाइन करने में लगा है। जबकि उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर विभाग कतई भी सजग नहीं है। विभाग ने जो नए राशन कार्ड जारी किए है, उनसे विभाग का शिकायती नंबर ही गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि विभाग जनता की समस्या को सुनना ही नहीं चाहता, इसी लिए यह नंबर गायब किया गया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के समय में बने कार्डों पर विभाग का नंबर और फैक्स नंबर अंकित था। इतना ही नहीं कार्डों पर स्पष्ट लिखा था कि प्रदेश का कोई भी नागरिक क्षेत्रीय स्तर पर शिकायत का समाधान न होने पर उक्त नंबर पर शिकायत कर सकता है।

इस बार कार्डों पर नंबर की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को छोटी सी समस्या को भी कई किमी. दूर कार्यालय आना पड़ता है। यहां भी शिकायत का समाधान न होने पर गरीब उपभोक्ता को मायूसी ही हाथ लगती है। 

जारी किया जाए टोल फ्री नंबर
आर्केडिया ग्राम पंचायत की उप प्रधान गीता बिष्ट का कहना है कि वह काफी समय से इस मांग को लेकर प्रयासरत है कि विभाग की ओर से एक ऐसा टोल फ्री नंबर जारी किया जाए जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सके। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अध्यादेश में उल्लेख किया गया है कि जिला स्तर पर विभाग शिकायत प्रकोष्ठ व नंबर जारी करेगा। जबकि अभी तक ऐसा नहीं किया गया।


पूर्व सीएम खंडूरी के समय समय प्रकोष्ठ का नंबर जारी किया गया था, लेकिन राशन कार्ड में गलती से सीएम का भी नाम छप गया था। जिस वजह से उस समय सभी राशन कार्डों को रद्द किया गया था। नये राशन कार्ड जब बने तो उसमें किसी का नंबर जारी नहीं था। इस बार भी उसी राशन कार्ड के आधार पर नये राशन कार्ड बनाये जा रहे है।
- पीएस पांगती, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed