फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   India Dalit writer will be deputed at Dunn. 

दून में जुटेंगे देश भर के दलित साहित्यकार

Sun, 24 Apr 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
India Dalit writer will be deputed at Dunn. 
पत्रकार वार्ता में बोलते बीच में भारतीय दलित साहित्य अकादमी के हरिदास कटारिया, आशा टम्टा, जयपाल सिंह व अन्य - फोटो : amar ujala

भारतीय दलित साहित्य अकादमी देहरादून में विराट दलित साहित्यकार सम्मेलन तीस मई को नगर निगम सभागार में होगा। सम्मेलन में दलित साहित्य, रचनाओं के साथ ही सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर विमर्श और चिंतन होगा। इसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ दलित साहित्यकार महर्षि जयप्रकाश न्वेंदु की 12 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अकादमी के अध्यक्ष जयपाल सिंह और आशा टम्टा ने बताया कि दलित समाज में भी एक से बढ़कर एक साहित्यकार, लेखक, रचनाकार हैं, जिन्हें मुख्यधारा में स्थान नहीं मिल पाता है। 
विज्ञापन


महर्षि जयप्रकाश न्वेंदु होंगे कार्यक्रम में शामिल
इसे देखते हुए भारतीय दलित साहित्य अकादमी तीस मई को नगर निगम सभागार में दलित साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। आकर्षण के मुख्य केंद्र 55 पुस्तकों के रचयिता महर्षि जयप्रकाश न्वेंदु होंगे। उन्होंने सारा जीवन दलित साहित्य को समर्पित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में देश के वरिष्ठ दलित साहित्यकार, पत्रकार व स्तंभकार शिरकत करेंगे। वे देश के साथ ही उत्तराखंड के दलित समाज के मुद्दों और समाज के समक्ष चुनौतियों पर अपनी बातें रखेंगे। 

इस मौके पर जयपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. भीमराव अंबेडकर की 125 जयंती को अखिल भारतीय स्तर पर मनाकर बेहद सराहनीय कार्य किया है। 


इसके लिए दलित समाज उनके प्रति सदैव आभारी रहेगा। इस मौके पर करत राम, चंदन सिंह, चिरंजी लाल भारतीय, देवेंद्र सिंह, कर्ताराम कीर्ति, प्रीतम सिंह, अशोक कुमार, सिद्धि लाल, चंद्र सैन, हरिदास कटारिया आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed