{"_id":"9bb6aa3d5373f5d02124fc429c536819","slug":"hostels-student-had-disaster-relief-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत सामग्री पर हॉस्टल के छात्र कर रहे मौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत सामग्री पर हॉस्टल के छात्र कर रहे मौज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Sep 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के एक स्पोर्ट्स कॉलेज में आपदा पीड़ितों के लिए रखी गई राहत सामग्री से स्पोर्ट्स हॉस्टल के छात्र मौज कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह खुलासा तब हुआ, जब महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों के कमरों की रूटीन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कमरों से मैगी, नमकीन, साबुन जैसे सामान बरामद किए गए। बाद में सामान आपदा राहत सामग्री स्टोर में जमा करा दिया गया। हालांकि, कॉलेज के प्रधानाचार्य इससे इनकार कर रहे हैं।
एक माह से यूं ही पड़ा है सामान
जून में आई आपदा के बाद प्रदेश के लिए भेजी गई राहत सामग्री को रखने की व्यवस्था रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में की गई। प्रशासन ने यहीं से राहत सामग्री आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भिजवाई, लेकिन अब एक माह से यहां भेजा गया राशन और अन्य सामान यूं ही पड़ा है।
विज्ञापन
पढ़ें, लोन के नाम पर ठगी, जांच शुरु
विज्ञापन
इस पर कॉलेज के छात्र हाथ साफ करने में लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को हॉस्टल में रूटीन चेकिंग की गई तो वहां मैगी के बड़े पैकेट, नहाने और कपड़े धोने के साबुन, कोलगेट, नमकीन आदि बरामद हुए। कॉलेज प्रबंधन ने इन्हें जब्त कर आपदा सेंटर में जमा करा दिया।
पढ़ें, बाप बैंक में अधिकारी, बेटा चोर
हॉस्टलों में रूटीन चेकिंग की गई थी, लेकिन छात्रों के कमरे से सामान मिलने की बात गलत है। छात्रों के लिए मैस है और वहां खाने की कोई कमी नहीं। हां, छात्रों को पानी की बोतलें लेने के लिए मैंने ही कहा है, क्योंकि इनके खराब हो जाने का खतरा है।
- मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य