{"_id":"56f162b14f1c1b1d63f14d24","slug":"heat-increased-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरा कर सकते हैं होली और सुहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरा कर सकते हैं होली और सुहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
बादल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में मंगलवार को मौसम शुष्क होने की वजह से गर्मी बढ़ गई। राजधानी में सोमवार के मुकाबले तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
प्रदेशभर में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को मौसम शुष्क रहा। राजधानी में सुबह से तेज धूप खिली रही। सोमवार के 28.8 डिग्री के मुकाबले मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
24 को रह सकते हैं हल्के बादल
वैसे तो आगामी कुछ दिन मौसम शुष्क रहने वाला है, लेकिन प्रदेश में 24 मार्च को होली के रंगों की फुहारों के बीच कुछ जगहों पर आंशिक बादल आ सकते हैं।
फिलहाल मौसम विभाग ने मौसम के बारे में पूर्वानुमान जारी नहीं किया, लेकिन अन्य सोर्सेज के मुताबिक आंशिक बादलों के बीच बारिश के असार नहीं हैं।