{"_id":"573003754f1c1b01045cdf94","slug":"harish-rawat-sting-sanjeevani-for-bjp-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला स्टिंग BJP के लिए बना संजीवनी, अब टॉनिक की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला स्टिंग BJP के लिए बना संजीवनी, अब टॉनिक की उम्मीद
सुधांशु द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 May 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी विधायक मदन बिष्ट का स्टिंग ऑपरेशन सामने आते ही भाजपाई हरकत में आ गए। उनके चेहरे खिल गए और उन्होंने इस स्टिंग को मजबूत हथियार के तौर पर लिया। जिसका प्रयोग चुनाव में भी होगा।
विज्ञापन
इससे पहले हरीश रावत का स्टिंग सामने आने के बाद उनकी मुहिम को संजीवनी मिल चुकी है, लिहाजा इस नए स्टिंग से भी टॉनिक मिलने की पूरी उम्मीद है। विधानसभा के चुनाव चाहे जब हों, पर कांग्रेस के खिलाफ एक मजबूत मुद्दा तो उनके पास आ ही गया है।
विज्ञापन
विभिन्न चैनलों पर इस स्टिंग का प्रसारण देख उत्साह से भरे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने तत्काल मीडिया को बुलाकर न केवल हरीश रावत को घेरने वाले बयान दिए, बल्कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की। पार्टी कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों से लेकर आम कार्यकर्ताओं में जीत जैसा भाव दिखा।
विज्ञापन
कई कार्यकर्ताओं ने कहा भी कि अब तो भाजपा की सरकार बनकर रहेगी। सामान्य बातचीत में किसी ने कहा कि मदन बिष्ट अपने बड़बोलेपन में फंस गए तो एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा भले ही ऐसा हो पर विधायकों की खरीद फरोख्त का भंडाफोड़ तो हो रहा है।
यह बातें जब हम लोग उठाते थे तो कहा जाता था कि सिर्फ आरोप लगा रहे हैं। अब तो कांग्रेस के विधायक ही खुलासा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि कांग्रेस कहती है कि हमारी पार्टी को भाजपा तोड़ रही है पर यहां तो उनकी पार्टी के लोग ही संकट खड़ा कर रहे हैं। हमें तो कुछ करने की जरूरत ही नहीं है।