फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth attacked with sharp-edged weapons.

Haridwar News: युवक पर धारदार हथियारों से किया हमला

Thu, 17 Sep 2026 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp-edged weapons.
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को भी चोटें आई हैं। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रोशनाबाद निवासी सत्तार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उनका भतीजा समीर, आजाद के साथ रोशनाबाद स्थित शनिदेव मंदिर की बिल्डिंग में गया था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए विपिन, मोनू, आशीष, अभिषेक उर्फ मलिंगा और करीब पांच अन्य लोगों ने दोनों को घेर लिया। सभी ने गाली-गलौज करते हुए समीर और आजाद पर लोहे की रॉड और चाकू जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि हमले में समीर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। आजाद को भी चोटें लगीं। आरोप है कि हमलावर लगातार समीर को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। गंभीर रूप से घायल समीर को स्वामी भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed