फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   We will not allow government land to be squandered: Congress

सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द नहीं होने देंगे : कांग्रेस

Thu, 17 Sep 2026 05:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
We will not allow government land to be squandered: Congress
फोटो
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने लगाए आरोप
कहा, सरकार नियमों को ताक पर रख बेच रही बेशकीमती जमीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने बेशकीमती सरकारी जमीनों को राज्य के बाहर के लोगों के हाथों में सौंपने की तैयारियों का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि कांग्रेस राज्य की सरकारी जमीनों को किसी भी सूरत में खुर्द-बुर्द नहीं होने देगी।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सरकार ने इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड का गठन कर सरकारी विभागों की भूमि को नीलाम करने का रास्ता खोल दिया है। इससे नियमों को ताक पर रखकर कीमती जमीनों को लीज के माध्यम से निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमिदर किसानों की जमीनों को बेचने के लिए भी सरकार कानूनी इंतजाम कर रही है। बेशकीमती जमीनों को लीज के माध्यम से नियमों को ताक पर रखकर देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के विरोध के बावजूद सरकार सरकारी विभागों की जमीनों और संपत्तियों को बेचने के लिए 17 अक्तूबर 2023 को उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कानून ले आई। इसके माध्यम से कीमती सरकारी जमीनों को भूमाफिया के हाथों में देना चाहती है। राज्यहित में बनाए गए अलकनंदा होटल को भी प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी की जा रही है। पीपीपी मोड पर लगातार संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। अस्पताल भी निजी हाथों में सौंपे जा रहे हैं। जिसका कांग्रेस विरोध करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर, महेश प्रताप राणा, अंजू मिश्रा, तीर्थपाल रवि, वरुण बालियान, राजवीर सिंह, रचना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed