फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Young man attacked with knife on head in market, serious

Haridwar News: बाजार में युवक के सिर पर चाकू से किए वार, गंभीर

Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife on head in market, serious
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में भरे बाजार में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। चाकू से वार करने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में घायल युवक के भाई ने हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। शुरुआत में इस मामले को लेकर पुलिस ने हल्की-फुल्की चोटें आने की बात कहकर चौकी की पुलिस पल्ला झाड़ती नजर आई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की रात की है। मामले में तुषार पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला कोटरावान ज्वालापुर की तरफ से तहरीर दी गई। जिसमें उसने बताया कि शुक्रवार की शाम उसका भाई कार्तिक कटहरा बाजार में कुछ सामान लेने के लिए गया था। तभी पीछे से सीएमआई अस्पताल के पीछे रहने वाला धन्नी आया और चाकू से उस पर एक के बाद कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने किसी तरह बचकर वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सिर में करीब 26 टांके आए हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। ये घटना भी पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed