फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Yogacharya killed in road accident

सड़क दुर्घटना में योगाचार्य की मौत

Wed, 23 Nov 2016 11:47 PM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Wed, 23 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Yogacharya killed in road accident
योगाचार्य की मौत - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार रात को हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर डंपर की चपेट में आकर एक बाइक सवार योगाचार्य मनीष सेमवाल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। मनीष मूलरूप से टिहरी जिले के न्यूली गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को करीब नौ बजे हाईवे पर पुराना टोल टैक्स बैरियर के पास डंपर की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान मनीष सेमवाल (23) पुत्र शंभू प्रसाद सेमवार पिंडर वैली नकरौंदा देहरादून के रुप में हुई। पुलिस का मानना है कि डंपर की साइड लगने के कारण बाइक अनियंत्रित हुई होगी। रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी कुलेंद्र रावत ने बताया कि डंपर बाइक को करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने इसकी सूचना मनीष के परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीष को बुधवार को कोटद्वार एक शादी समारोह में शामिल होने जाना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। योगाचार्य का कोर्स कर चुके मनीष सेमवाल को कुछ समय बाद ही नौकरी के लिए विदेश जाना था। संस्कृत शिक्षक और मनीष सेमवाल के मित्र नवीन पंत ने बताया कि छात्रों में मनीष काफी लोकप्रिय था।
विज्ञापन

-----------------
विवि में शोक की लहर
होनहार मनीष की मौत से उत्तराखंड संस्कृत विवि में शोक की लहर छा गई। मनीष ने हाल ही में विवि से योगाचार्य का कोर्स किया था। सूचना पाकर विवि के छात्र संघ अध्यक्ष अनूप बहुखंडी सहित बड़ी संख्या में छात्र जिला अस्पताल पहुंचे। बुधवार को विवि में कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ। विवि के  शिक्षक के और सैकड़ों छात्र मृतक छात्र मनीष सेमवाल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। विवि में शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें छात्र की आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन रखा गया। शोक जताने वालों में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूषकांत दीक्षित,  कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी, शोध अधिकरी डा. महेश ध्यानी, डा. राकेश सिंह, डा. रामरतन खंडेवाल,  मनोज गहतोड़ी, डा. मनोज किशोर पंत, डा. धीरज शुक्ला, आशुतोष दूबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed