फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Work stalled in offices

दफ्तरों में ठप रहा काम

Wed, 17 May 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 17 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी दफ्तर में घुसकर अभद्रता करने के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दूसरे दिन जनपद के सभी छह ब्लॉकों में बीईओ और डिप्टी बीईओ कार्यालयों में कार्य बहिष्कार रहा। जबकि बृहस्पतिवार से जिले भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।       

प्रभारी सीईओ डा. पुष्पा रानी वर्मा ने हफ्ते भर पहले भाजपा नेता नवनीत परमार के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम व एसएसपी से मिल चुके शिक्षक- कर्मचारी महासंघ अब चरणबद्ध तरीके से कार्य बहिष्कार कर रहा है। मंगलवार को पहले दिन रोशनाबाद स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी और डीईओ माध्यमिक व बेसिक दफ्तरों में काम काज ठप रहा था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जनपद के सभी छह ब्लॉकों में खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी दफ्तरों में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। अब बृहस्पतिवार को जिले के सभी स्कूलों में शिक्षक कार्य बहिष्कार करेंगे। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अशोक चौहान व महामंत्री राजेश सैनी ने बताया कि शनिवार तक शिक्षक कार्य बहिष्कार करेंगे और सोमवार से स्कूलों में तालाबंदी की जाएगी।   
विज्ञापन

    
आरोपी की गिरफ्तारी होने तक महासंघ आंदोलन जारी रखेगा। वहीं सिडकुल एसओ कमल मोहन भंडारी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। बुधवार को भी गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं, तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता पर हो सकता है एक और मुकदमा      
भाजपा नेता के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो सकता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो नवनीत परमार की ओर से डा. हरिराम आर्य इंटर कालेज का प्रबंधक बनने के लिए लेकर जो प्रस्ताव विभाग में दिया गया था, उसकी प्रमाणिकता सवालों के घेरे में है। एक पदाधिकारी की ओर से इस संबंध में विभाग को लिखित तौर पर अपना रुख स्पष्ट किया गया है। जिसके बाद अब भाजपा नेता के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस भी दर्ज हो सकता है। वहीं सिडकुल एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed