फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women's Power Vandan Conference was organized

Haridwar News: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन

Thu, 16 Apr 2026 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Women's Power Vandan Conference was organized
बहादराबाद। ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में बृहस्पतिवार को सशक्त नारी, सशक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. मीरा रतूड़ी और हरिद्वार की महापौर किरण जैसल ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। महापौर किरण जैसल ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ.मीरा रतूड़ी रतोड़ी ने कहा की महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और समावेशी विकास को बल मिलेगा। वहीं, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में इसे एक मील का पत्थर बताया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रीता चमोली, जिला मंत्री ऋतु ठाकुर, जिला महामंत्री रेनू शर्मा, डॉ.रागिनी, संगीता राणा, मंजू, डॉ. चित्रा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed