{"_id":"6a00a76ccc8eee2f610768c0","slug":"womans-body-found-in-forest-murder-suspected-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148653-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
श्यामपुर। चंडीदेवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है।
रविवार की शाम पुलिस को चंडीदेवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल में शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर एसओ नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव देखने से प्रतीत हुआ कि गला घोंटकर हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक क्राइम निशा यादव, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।