{"_id":"4c4e4e56eb93b963df0c1d35d5a434ec","slug":"woman-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत
अमर उजाला, भगवानपुर।
Updated Sat, 19 Oct 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहलपुर-गुम्मावाला मार्ग पर एक लोडर वाहन की टक्कर से विक्रम पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह दस बजे तब हुआ जब विक्रम सवारियां लेकर कलियर से बुग्गावाला जा रहा था।
विज्ञापन
सोहलपुर-गुम्मावाला मार्ग पर गुम्मावाला के पास सामने से आ रहे एक लोडर वाहन ने विक्रम को टक्कर मार दी। टक्कर से विक्रम पलट गया।
दुर्घटना में विक्रम में सवार 40 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी हरिओम निवासी गांव बलिया, तहसील आवला, जिला बरेली, उसका पति हरिओम और सचिन निवासी मंगलौर घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। इसी दौरान बुरी तरह से घायल लक्ष्मी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाकी दोनों लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विक्रम चालक और लोडर वाहन दोनों चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार हरिओम और उसकी पत्नी लक्ष्मी शाह मंसूरपुर मजार पर जियारत करने जा रहे थे।