{"_id":"69e0c9e50cd563642504e46d","slug":"woman-beaten-up-three-named-including-neighbouring-husband-and-wife-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147544-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला के साथ मारपीट, पड़ोसी पति-पत्नी सहित तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला के साथ मारपीट, पड़ोसी पति-पत्नी सहित तीन नामजद
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति-पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रवीण कुमार पुत्र ताराचंद निवासी ब्रह्मसिंह एन्क्लेव, ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ कॉलोनी में रहकर घर पर लकड़ी का काम करते हैं। 15 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी घर पर थी, तभी पड़ोस में रहने वाले हर्षित, उसकी पत्नी रेखा और पुत्र अजीत अचानक वहां पहुंचे और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया।
आरो है कि उनकी पत्नी सात माह की गर्भवती है, इसके बावजूद पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की और पेट में लात मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि ये लोग अक्सर गाली-गलौज करते हैं और पहले भी कई बार विवाद कर चुके हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।