{"_id":"60fda2968ebc3e57f05937f8","slug":"will-take-out-parashuram-yatra-against-harassment-ashutosh-haridwar-news-drn3855469120","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ परशुराम यात्रा निकालेंगे: आशुतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ परशुराम यात्रा निकालेंगे: आशुतोष
विज्ञापन
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारियों ने ब्राह्मणों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध में उत्तराखंड समेत चुनावी राज्यों में अभियान शुरू करने का एलान किया है। उत्तराखंड के सभी 70 विधानसभाओं में परशुराम यात्रा के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाएगा।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने कहा कि देश भर में ब्राह्मण समाज के प्रति अत्याचार हो रहा है। ब्राह्मण युवाओं को टारगेट कर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं। ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही हैं। ब्राह्मण समाज के पत्रकारों पर छापे डलवाए जा रहे हैं। इससे पूरे समाज में रोष है। कुछ राजनीतिक दल भगवान परशुराम की प्रतिमा के नाम पर तो कुछ ब्राह्मण सम्मेलन के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने यूपी में बसपा, सपा व भाजपा को समर्थन दिया, लेकिन सभी दल ब्राह्मण समाज के हितों के संरक्षण में नाकाम रहे। पांच चुनावी राज्यों में परशुराम यात्रा निकालकर ब्राह्मण समाज को जागरूक किया जाएगा।
महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी यूपी के पूर्व मंत्री विनोद तिवारी ने कहा कि देश को दिशा देने वाले ब्राह्मण समाज पर अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड के अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि चुनावों में ब्राह्मण समाज की पर्याप्त भागीदारी व हितों के संरक्षण के संकल्प के साथ ब्राह्मणों के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत उत्तराखंड से होगी। इस दौरान पंकज दत्त शर्मा, शरद श्रीवास्तव, विजय कौशिक, एडवोकेट प्रीति शर्मा, करुणेश शुक्ला और मनोज शर्मा आदि भी मौजूद रहे।