{"_id":"5717ccfb4f1c1b7c418b4bfd","slug":"will-get-a-chance-to-win-a-vote-of-confidence-hridayesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वास मत हासिल करने का मौका मिलेगा : हृदयेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वास मत हासिल करने का मौका मिलेगा : हृदयेश
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बागियों की हालत बेघर जैसी
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लेने पहुंची। उन्होंने शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने के बाद कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस को विश्वास मत हासिल करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने हाईकोर्ट के भ्रष्टाचार पर तलख टिप्पणी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में केंद्र ने तानाशाही की है यह देश के लिए बड़ा संकट है। उन्होंने बजट को स्वीकृत बताया, कहा कि बजट जनता के लिए हितकारी है। बजट के आधार पर ही कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में दल-बदल कानून है। जिस समय कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा की बस में बैठे थे, उनकी सदस्यता उसी समय समाप्त कर देनी चाहिए थी, लेकिन उन्हें समझाने के लिए समय दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास इस समय 34 और विपक्ष के पास 27 विधायक है। उन्होंने दल से निकलने वाले विधायकों के बारे में कहा कि जो भी दल बदलता है उसे कही भी लाभ नहीं मिलता। बागी विधायकों की हालत बिना घर के व्यक्ति जैसी हो गई है। इस मौके पर सतपाल ब्रहमचारी, महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, महिला जिलाध्यक्ष अंजू द्विवेदी, भारत तनेजा, मधुकांत गिरि, शुभम भाटी, तरूण नैय्यर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन