फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Wife of an army jawan was beaten up by some people inside her house, case registered

Haridwar News: सेना के जवान की पत्नी से घर में घुसकर मारपीट, केस दर्ज

Tue, 29 Jul 2025 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Wife of an army jawan was beaten up by some people inside her house, case registered
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सेना के जवान की पत्नी से जेठानी व उसके मायके वालों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि अभद्रता करते हुए जान से मार देने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एकता यादव निवासी आर्यनगर ने पुलिस को बताया कि उनके पति अरुण यादव भारतीय सेना में हैं। वह अपनी सास-ससुर और बच्चों के साथ यहां रहती है। बताया कि समय-समय पर जेठानी के मायके वाले भी आकर अपमानित करने और धमकाने का प्रयास करते आए हैं। आरोप लगाया कि बीते 19 मार्च को घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन

सास को धक्का देने के साथ-साथ जेठानी के भाई योगेन्द्र मलिक ने मोबाइल फोन भी जबरदस्ती छीना। सुमन की बहन सीमा, मां शुकन्तला, पिता राजेन्द्र, भाभी योजना और भतीजा रोहित समेत कईयों ने मिलकर मारने की कोशिश की। इस मामले में 21 मार्च को एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दी थी। जिसके बाद भी उन्हें धमकी दी जा रही थी। अब फिर शिकायत की गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed