फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Wednesday is the coldest day, twenty year record broken

सबसे ठंडा दिन बुधवार, टूटा बीस साल का रिकार्ड

Wed, 27 Jan 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wednesday is the coldest day, twenty year record broken
ठंड में अलाव सेंकते लोग । - फोटो : HARIDWAR
मौसम के अचानक करवट बदलने से बुधवार को शहर से लेकर देहात तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी। कोहरा छाने और शीतलहर चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। अधिकतम और न्यूनतम पारा अचानक नीचे आ गया। न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जबकि 27 जनवरी को पारे की गिरावट का बीते दो दशकों का रिकार्ड भी बना।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से ही कोहरा छाने लगा था। बुधवार सुबह कोहरा और घना हो गया। गंगा किनारे और देहात में तो थोड़ी ही दूरी पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इससे हाईवे पर वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। सुबह के समय हाईवे और शहर की अंदर की सड़कों पर बहुत कम लोग आवाजाही कर रहे थे। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने से हाथ और पांवों में गलन महसूस हुई। शाम के समय फिर कोहरा छाने और हवाएं चलने से लोग घरों में कैद हो गए। सुबह-शाम को ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग की रितु आलोकशाला के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अधिकतम पारा गिरने से ठंड अधिक रही। नरेंद्र रावत ने दावा किया कि 27 जनवरी को बीते बीस सालों में सबसे कम तापमान रहा है। बीस साल पहले न्यूनतम पारा आधा डिग्री आ गया था। उन्होंने बताया कि जनवरी माह का रिकार्ड देखें तो 11 जनवरी 2016 को न्यूनतम पारा एक डिग्री आया था। लेकिन 27 जनवरी को बीस साल बाद सबसे कम तापमान रिकार्ड हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी से ही ठंड शुरू हो गई थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम 1.5 डिग्री रिकार्ड हुआ था, जो कि बुधवार को और भी नीचे आ गया। इस सप्ताह में मौसम का उतार चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed