फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Was transporting goods in stolen truck, arrested

Haridwar News: चोरी के ट्रक से कर था सामान की ढुलाई, गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Was transporting goods in stolen truck, arrested
पथरी। पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ हरियाणा के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर सामान ढुलाई का कार्य कर रहा था। 800 सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के मुताबिक पांच दिसंबर को तसव्वुर रहमान निवासी बहादरपुर जट ने तहरीर दी थी कि कि उसका ट्रक चोरी हो गया है। पुलिस ने ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसपी देहात व सीओ लक्सर थानाध्यक्ष को चोरी की घटना का खुलासा करने के निर्देश देते हुए टीमें गठित कर दी थीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान एक एचपी नंबर का ट्रक संदिग्ध लगा। 13 जनवरी को पुलिस टीम को इस नंबर की गाड़ी झबरेड़ा की ओर से भगवानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में सामान लेकर आने की जानकारी मिली। टीम ने खोजबीन कर भगवानपुर से ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि वाहन चालक ने अपना नाम जावेद निवासी टोका थाना उटावड़ जिला पलवल हरियाणा बताया। आरोपी ने कबूल किया कि ट्रक चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर, नकली पेपर तैयार कर किए। इसके बाद चोरी के ट्रक को ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। गुजरात, हरियाणा व राजस्थान का ट्रांसपोर्ट का माल लाने और ले जाने का काम कर रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed