फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Villagers of Ravli Mehdood demonstrated at the

Haridwar News: जलभराव के विरोध में सिडकुल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 22 Jul 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Ravli Mehdood demonstrated at the
जलभराव के विरोध में सिडकुल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन




जलभराव के विरोध में रावली महदूद के ग्रामीणों ने सिडकुल के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिडकुल की ओर से आने वाले बरसाती पानी के कारण गांव में जलभराव हो रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने ग्रामीणों को मामले से प्रबंध निदेशक को अवगत करवाने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को रावली महदूद के ग्रामीणों ने सिडकुल के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ता के लिए पहुंचे सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरधर रावत को ग्रामीणों ने बताया कि सिडकुल में फैक्टरियों की ओर से भारी मात्रा में बारिश का पानी आता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बारिश से होने वाले जलभराव से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जान और माल का नुकसान उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि बार बार चेताने के बाद भी सिडकुल प्रशासन समस्या को हल करने के लिए प्रयास नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के पानी से गांव की गलियों में चार से पांच फुट पानी भर जाता है। कहा कि जलभराव से कई सड़क टूट गई है। पुलिया भी मिट्टी भरने से टूटने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने राजा बिस्किट फैक्टरी के पास नाले को जेसीबी से साफ करवाया। वहीं नालों के ऊपर से रेहड़ी ठेलियों का अतिक्रमण भी हटवाया। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सैनी और योगेश सैनी ने भी बरसाती नाले साफ करवाए।


इस दौरान जैकी पाल, बाबूराम, शीशराम, सोनी कुमार, गगन कुमार, प्रेम सिंह, राकेश कुमार, चमेंद्रा, सुलेख कुमार राठी, पोपिन, सुदेश सैनी, गुरतीत सैनी, तरुण कुमार, पदम सिंह, राहुल, अशोक, सागर सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed