{"_id":"57d2ef644f1c1bb461317526","slug":"vigilance-team-created-the-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में छापा मारने पहुंची देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस की टीम को ग्रामीणों ने साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। ग्रामीणों ने टीम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके साथ धक्कामुक्की की और सरकारी कैमरे को तोड़ दिया। करीब चार घंटे तक बंधक रहने के बाद पुलिस टीम को मुक्त कराया।
शुक्रवार की दोपहर ऊर्जा निगम के एसडीओ वीके जोशी की अगुवाई में विजीलेंस टीम के सदस्य सहायक अभियंता राजपाल, निरीक्षक उमा मधवाल, एसआई हरिमन पोखरियाल ने बहादरपुर गांव में कई घर में छापा मारा। इसके बाद टीम पूर्व प्रधान असगर के घर पहुंची। विजिलेंस की टीम बिजली चोरी की जांच कर ही रही थी कि ग्रामीणों ने घर में चेकिंग के दौरान महिलाओं का वीडियो बनाने और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर छापा मारने का आरोप लगाते हुए टीम को बंधक बना लिया।
ग्रामीणों ने टीम के साथ धक्का मुक्की कर दी और कैमरा छिनकर जमीन पर पटककर तोड़ डाला। किसी ने पुलिस को टीम को बंधक बनाने की सूचना दी। विजिलेंस टीम को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ चंद्रभान सिंह अधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम पर आरोपों की झड़ी लगा दी। एसओ ने जैसे तैसे समझाबुझाकर विजिलेंस टीम को साढ़े पांच बजे बंधक मुक्त कराते हुए बाहर निकाला। एसओ ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत अभी विजिलेंस टीम ने नहीं की है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।