फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Victim hockey player returned home after rape incident

Haridwar News: दुष्कर्म की घटना के बाद घर लौटी पीड़ित हॉॅकी खिलाड़ी

Tue, 07 Jan 2025 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Victim hockey player returned home after rape incident
हरिद्वार। दुष्कर्म पीड़िता हॉकी खिलाड़ी अपने घर लौट गई है। उसका राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन होना था, अभी प्रक्रिया चल ही रही थी। इससे पहले ही यह घटना हो गई। वही दुष्कर्म का आरोपी कोच कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों का अभ्यास चल रहा है। चयनित होकर यहां पहुंचे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच रविवार की रात एक नाबालिग महिला हॉकी खिलाड़ी से टनकपुर निवासी कोच भानू प्रताप ने होटल के कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। सभी यहां होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे थे। तबीयत बिगड़ने पर खिलाड़ी ने दूसरे कोच को जानकारी दी, पता चलने पर परिजन यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया था। उसे कोर्ट में पेश कर देर शाम जेल भेज दिया गया। कोर्ट में बयान के बाद पीड़िता भी अब अपने घर लौट गई है। उसका चयन भी राष्ट्रीय खेलों के लिए नहीं हुआ था, इसकी प्रक्रिया अभी चल ही रही थी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता घर लौट गई है। उसके बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed