फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vehicles and dustbins worth crores of rupees became garbage

करोड़ों रुपये के कूड़ेदान और वाहन फांक रहे धूल

Wed, 13 Apr 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Vehicles and dustbins worth crores of rupees became garbage
बादशाहपुर में साफ सफाई के लिए खरीदे गए वाहन खस्ताहाल पड़े हुए। - फोटो : HARIDWAR
ग्राम पंचायतों में सफाई के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत करोड़ों रुपये से खरीदे गए कूड़ा वाहन और कूड़ेेदान लावारिस हालत में पड़े हुए धूल फांक रहे हैं। जंक लगने से कूड़ेदान खराब होने की कगार पर पहुंच गए। वहीं, ग्राम प्रधानों से चार्ज लिए जाने के बाद से ग्राम पंचायतों में साफ सफाई का कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले केंद्र सरकार की ओर से संचालित नमामि गंगे परियोजना के तहत ग्राम पंचायतों में साफ सफाई के लिए अभियान चलाया गया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ग्राम प्रधानों ने गांव गांव में दीवारों पर ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’, ‘स्वच्छ भारत अभियान’, ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’, जैसे स्लोगन लिखवाएं थे। ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी तैनात किए गए थे। नमामि गंगे परियोजना के तहत ग्राम पंचायतों में साफ सफाई और कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली और कूड़ेदान खरीदे गए थे। इस पर करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। ग्राम प्रधानों ने चार्ज छोड़ने से पहले ही इन्हें ग्राम पंचायतों में एक स्थान पर रखवा दिए थे।
विज्ञापन

नमामि गंगे परियोजना के तहत ग्राम पंचायतों में साफ सफाई और कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली और कूड़ेदान खरीदे गए थे। इस पर करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। अब इनका इस्तेमाल नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत सपना ही बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक, ग्रामीण
क्षेत्र में कई ग्राम पंचायतों के गांवों में साफ सफाई समय पर नहीं हो रही है। नालियों गंदगी से भरी होने से उफन रही हैं। जिससे मक्खी-मच्छर बढ़ रहे हैं। ऐसे में संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
- अरविंद, ग्रामीण
नमामि गंगे परियोजना के तहत खरीदे गए कूड़ा वाहन और कूड़ेदान लावारिस हालत में पड़े है। इनमें जंक लग गया है। संबंधित अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
सूरजमल, ग्रामीण
पंचायतों में जब से ग्राम प्रधानों से चार्ज छिना है, तब से गांवों में साफ सफाई का कार्य ठप पड़ा है। गांवों में जहां तहां गंदगी पसरी है और मार्गों पर जलभराव हो रहा है।

सोनू, ग्रामीण
ग्राम पंचायतों में नमामि गंगे परियोजना के तहत खरीदे गए ट्रैक्टर ट्राली और डस्टबिन लावारिस हालत में पड़े हैं। इसकी जानकारी नहीं है। संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।
- जयेंद्र भारद्वाज, खंड विकास अधिकारी, बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed